Pages

Tuesday, 25 April 2017

मानव इतिहास के 10 सबसे अमीर लोगों में मुग़ल बादशाह अकबर शामिल हैं,

टाइम मैगजीन के द्वारा मानव इतिहास (मानव जगत के विकास के दौड़ से लेकर अब तक) के सबसे अमीर लोगों की टॉप 10 लिस्ट जारी की गई है. टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में मुगल सम्राट अकबर भारत के सबसे अमीर आदमी हैं. अमीर लोगों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को भी शामिल किया गया है. पहली बार मानव इतिहास की 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट टाइम मैगजीन ने जारी की है.

1. मनसा मूसा, माली (Mansa Musa)

टाइम मशीन के अनुसार टिंबकटू के राजा मनसा मूसा अब तक के सबसे अमीर आदमी हैं. टिंबकटू के राजा मनसा मूसा ने 1280 से 1337 तक राज किया. सूची में इनकी संपत्ती सबसे ज्यादा बताई गई है.

2. अगस्तस केसर, रोम (August caser)

अमीर लोगों की इस सूची में दूसरे नंबर पर है वहां के राजा अगस्तस केसर. ये 63 बीसी से 11 एंडी तक राजा रहे. इनकी संपत्ति 46 खरब डॉलर यानी 2981 खराब रुपए बताई गई.

3. सम्राट शेनजोंग, चीन (Emperor Shenzong)

दुनियाभर के सबसे ज्यादा शक्तिशाली साम्राज्य में एक सोम राजवंश के सम्राट शेनजोंग इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं. शेनजोंग की संपत्ति दुनिया की जीडीपी के 25 फ़ीसदी के बराबर थी.

4. अकबर, भारत ( Akbar)

अमीरों की इस सूची में सम्राट बादशाह अकबर को चौथा स्थान मिला है. बता दें कि अकबर की संपत्ति विश्व की जीडीपी का 25 फ़ीसदी के बराबर है.

5. जोसेफ स्टालिन, सोवियत संघ (Josef Stalin)

1950 में सोवियत संघ में राज करने वाले जोसेफ की संपत्ति दुनिया की जीडीपी की 9.6 फ़ीसदी थीं.

6. एंड्र्यू कार्नेगी, अमेरिका (Andrew Carnegie)

इस सूची में छठे स्थान पर हैं एंड्रयू कार्नेगी. एंड्र्यू की संपत्ति अमेरिका की जीडीपी की 2.1 फीसदी से ज्यादा थी. एंड्रयू कार्नेगी ने 1901 में अपनी कंपनी यूएस स्टील को 48 करोड़ डॉलर में बेची थी. आज के समय में अगर उनकी संपत्ति आंकी जाए तो 372 अरब डॉलर होती है.

7. जॉन डी रॉकफेलर, अमेरिका (John D Rockefeller)

1998 जॉन डी रॉकफेलर के द्वारा भरे गए इनकम टैक्स के मुताबिक उनकी संपत्ति लगभग 1.5 अरब डॉलर थी. जॉन डी रॉकफेलर ने 1863 में पेट्रोलियम इंडस्ट्री में निवेश करना शुरु कर दिया था. अगर वर्तमान में उनकी संपत्ति आंकें तो वो 341 अरब डॉलर होगी.

8. एलन रुफुस, इंग्लैंड (Alan Rufus)

टाइम मैगजीन के इस लिस्ट में ऐलन आठवे नंबर पर हैं. उनकी मौत के वक्त उनकी संपत्ति 11 हजार पाउंड थी. अगर वर्तमान में आंकें तो 194 डॉलर होगी

9. बिल गेट्स, अमेरिका ( Bill Gates)

टाइम मैगजीन के इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक को नौवें नंबर पर रखा है. और फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक इस साल उनकी संपत्ति 78.9 अरब डॉलर होगी.

10. चंगेज खान, मंगोलिया ( Changez khan)

सन् 1162 से 1227 तक चीन से लेकर ही यूरोप तक शासन करने वाले चंगेज खान को इस सूची में 10 वें नंबर पर रखा गया है. उन्होंने इतिहास में सबसे बड़े साम्राज्य को संभालने का काम किया था.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +